Bima Sakhi Yojana 2025 :- भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा शुरू की गई एक खास योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार देना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत महिलाएं महिला करियर एजेंट (MCA) के रूप में काम कर सकती हैं और हर महीने ₹7000 तक वजीफा के साथ-साथ पॉलिसी बेचने पर कमीशन भी प्राप्त कर सकती हैं।
यह योजना खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए एक शानदार अवसर है, जहाँ महिलाएं अपने घर पर रहते हुए ही एलआईसी की बीमा सेवाओं को लोगों तक पहुँचा सकती हैं। यदि आप इस योजना के बारे में जानना चाहते है तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकता है इस लेख हम आपको इस योजना के बारे में सभी जानकारी देने जा रहे है जिससे आप भी आसानी से Mahila Career Agent LIC इस योजना का लाभ उठा पायेगें !
Bima Sakhi Yojana 2025 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | एलआईसी बीमा सखी योजना 2025 |
| विभाग | भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) |
| पद का नाम | महिला करियर एजेंट (MCA) |
| लाभ | ₹7000 मासिक वजीफा + कमीशन |
| पात्रता | केवल महिलाएँ, न्यूनतम 10वीं पास |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | licindia.in |
बीमा सखी योजना क्या है?
एलआईसी की बीमा सखी योजना महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ डिजिटल और वित्तीय साक्षरता प्रदान करती है। इस योजना में शामिल महिलाएं एजेंट बनकर अपने क्षेत्र में लोगों को एलआईसी की पॉलिसियों के बारे में जानकारी देती हैं, बीमा सेवाएँ उपलब्ध कराती हैं और इसके बदले स्टाइपेंड व कमीशन कमाती हैं।
बीमा सखी योजना 2025 का उद्देश्य
- ग्रामीण और कस्बाई महिलाओं को रोजगार देना
- बीमा सेवाओं को गांव-गांव तक पहुँचाना
- महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाना
- LIC की बीमा योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना
Bima Sakhi Yojana Eligibility (पात्रता)
- आवेदक महिला होना चाहिए
- न्यूनतम शैक्षिक योग्यता – 10वीं पास
- आयु सीमा – 18 से 70 वर्ष
- ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को प्राथमिकता
- आधार से लिंक बैंक खाता अनिवार्य
Ineligibility (अयोग्यता)
- मौजूदा LIC एजेंट
- LIC कर्मचारी और उनके परिवारजन
- पूर्व एजेंट या सेवानिवृत्त कर्मचारी
Bima Sakhi Yojana Benefits (लाभ)
वजीफा (Stipend)
| वर्ष | मासिक वजीफा | शर्त |
|---|---|---|
| पहला वर्ष | ₹7,000 | बिना शर्त |
| दूसरा वर्ष | ₹6,000 | पहले वर्ष की 65% पॉलिसी सक्रिय |
| तीसरा वर्ष | ₹5,000 | दूसरे वर्ष की 65% पॉलिसी सक्रिय |
अन्य लाभ
- पॉलिसी बेचने पर आकर्षक कमीशन
- पहले साल 24 पॉलिसियों पर लगभग ₹48,000 तक कमीशन संभव
- 3 साल तक फ्री प्रशिक्षण
आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
- आधार कार्ड / आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (कम से कम 10वीं पास)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक / खाता विवरण
Bima Sakhi Yojana Apply Online
- सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- Bima Sakhi Yojana / Mahila Career Agent Registration विकल्प चुनें।

- “Apply Online” पर क्लिक करें।

- आवेदन फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, पता, ईमेल व शैक्षिक जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा।
- चयन होने पर एलआईसी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Important Links
| Online Apply Link | Click Here |
| Official Website | Sarkari Yojana |
| Telegram |
निष्कर्ष
LIC Bima Sakhi Yojana 2025 महिलाओं को घर बैठे रोजगार और आय का शानदार अवसर देती है। इसके जरिए महिलाएं हर महीने ₹7000 तक वजीफा और आकर्षक कमीशन कमा सकती हैं। यह योजना ग्रामीण व कस्बाई महिलाओं के लिए एक बड़ा कदम है, जो उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाएगी।
Bima Sakhi Yojana 2025 – FAQ
Q1. बीमा सखी योजना क्या है?
यह एलआईसी की एक विशेष योजना है, जिसमें महिलाओं को महिला करियर एजेंट (MCA) बनाया जाता है। इसके तहत उन्हें वजीफा और कमीशन दोनों मिलते हैं।
Q2. कौन आवेदन कर सकता है?
सिर्फ महिलाएं, जो 10वीं पास और 18 से 70 वर्ष की आयु की हों।
Q3. इसमें कितना पैसा मिलता है?
पहले साल ₹7000, दूसरे साल ₹6000 और तीसरे साल ₹5000 मासिक वजीफा मिलता है। इसके साथ कमीशन भी दिया जाता है।
Q4. इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और एलआईसी की बीमा सेवाओं को गांव-गांव तक पहुँचाना।

