PAN-Aadhaar Link Status Check 2026: PAN कार्ड आधार से लिंक है या नहीं, मात्र 2 मिनट में ऐसे करें चेक

Published on: November 10, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

PAN-Aadhaar Link Status Check 2026 :- नमस्कार दोस्तों! आज के इस लेख में हम आपको PAN-Aadhaar Link Status Check 2026 के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। अगर आपके पास पैन कार्ड है और आप जानना चाहते हैं कि आपका PAN Card आधार कार्ड से लिंक है या नहीं, तो अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से मात्र 2 मिनट में इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं।

आज के समय में PAN Card और Aadhaar Card को लिंक रखना बहुत जरूरी है। अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है, तो आपका PAN Inoperative (निष्क्रिय) हो सकता है। ऐसी स्थिति में बैंकिंग और वित्तीय कार्यों में परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर आपने अभी तक अपना PAN-Aadhaar Link Status चेक नहीं किया है, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। यहां हम आपको ऑनलाइन स्टेटस चेक करने का पूरा तरीका स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे।

PAN-Aadhaar Link Status Check 2026 – Overview

विवरणजानकारी
लेख का नामPAN-Aadhaar Link Status Check
दस्तावेजPAN Card और Aadhaar Card
प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टलIncome Tax e-Filing
स्टेटस चेक शुल्कनिःशुल्क
समयलगभग 2 मिनट
जरूरी जानकारीPAN नंबर और Aadhaar नंबर

PAN-Aadhaar लिंक स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं, तो इसके लिए आपको कहीं जाने या किसी साइबर कैफे में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिना लॉगिन किए भी स्टेटस चेक कर सकते हैं स्टेटस चेक करने के लिए नीचे बताए गए सभी स्टेप को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में Income Tax की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Quick Links सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको Link Aadhaar/View Status का विकल्प दिखाई देगा।
  • अब इस विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर आपको View Status के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपना 10 अंकों का PAN नंबर दर्ज करें।
  • फिर अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज करें।
  • अब View Link Aadhaar Status के बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने PAN-Aadhaar Linking का स्टेटस दिखाई देने लगेगा।
  • इस प्रकार आप मात्र 2 मिनट में पता कर सकते हैं कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं।

PAN Card आधार से लिंक नहीं है तो क्या करें?

अगर आपका PAN Card आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन लिंकिंग रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं।

इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।

  1. Income Tax e-Filing Portal पर जाएं।
  2. Quick Links में Link Aadhaar विकल्प चुनें।
  3. अपना PAN नंबर और Aadhaar नंबर दर्ज करें।
  4. Validate बटन पर क्लिक करें।
  5. अगर निर्धारित फीस का भुगतान बाकी है, तो पोर्टल के निर्देश के अनुसार e-Pay Tax के माध्यम से भुगतान करें।
  6. भुगतान सत्यापित होने के बाद Link Aadhaar की प्रक्रिया पूरी करें।
  7. आवश्यक जानकारी भरकर मोबाइल पर प्राप्त OTP से वेरिफिकेशन करें।
  8. आपकी लिंकिंग रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी।

लिंकिंग रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद आप दोबारा Link Aadhaar Status के माध्यम से इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं।

PAN-Aadhaar Link करने के लिए कितनी फीस लगती है?

अगर आपका PAN आधार से लिंक नहीं है और आप निर्धारित समय सीमा के बाद लिंकिंग कर रहे हैं, तो सामान्यतः ₹1,000 की निर्धारित फीस लागू होती है।

इस फीस का भुगतान Income Tax Portal के e-Pay Tax सेक्शन से किया जाता है। भुगतान करने के बाद लिंकिंग रिक्वेस्ट सबमिट करनी होती है।

ध्यान रखें कि अगर आपने पहले ही फीस जमा कर दी है, लेकिन पोर्टल पर पेमेंट अपडेट नहीं दिख रहा है, तो विभाग के अनुसार 4–5 कार्यदिवस इंतजार करके दोबारा प्रयास करें।

Important Links

Check StatusOfficial Website
WhatsAppTelegram

Latest Post :-

Leave a Comment