होली से पहले खुशखबरी! वृद्धावस्था और विधवा पेंशन लाभार्थियों को मिलेगा एक माह का एडवांस भुगतान – UP Pension New Update 2026

Published on: February 27, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

UP Pension New Update 2026 :- वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सरकार ने होली से पहले पेंशनधारकों के खातों में एक माह की एडवांस पेंशन भेजने का फैसला लिया है। जो त्रैमासिक किस्त सामान्य रूप से अप्रैल में जारी होती है, वह अब फरवरी के अंत तक बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

होली जैसे बड़े त्योहार से पहले यह निर्णय लाखों लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला है। सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 1000 रुपये के हिसाब से पेंशन का पेमेंट भेजा जायेगा।

UP Pension New Update 2026

कितनी मिलती है पेंशन?

समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन योजना और महिला एवं बाल विकास विभाग की विधवा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को ₹1000 प्रति माह पेंशन तीन महीने की किस्त एक साथ बैंक खाते में सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भुगतान अब जनवरी, फरवरी और मार्च की पेंशन एक साथ जारी की जाएगी, जो सामान्य रूप से अप्रैल में मिलती।

कितने लाभार्थियों को मिलेगा फायदा?

इस बार बड़ी संख्या में लाभार्थियों को एडवांस भुगतान का लाभ मिलेगा वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थी: लगभग 1.67 लाख और विधवा पेंशन लाभार्थी: लगभग 1.07 लाख दिसंबर तक की पेंशन पहले ही जारी हो चुकी है। अब अगली त्रैमासिक किस्त फरवरी के अंत तक भेजे जाने की तैयारी है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

होली जैसे बड़े त्योहार को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। मार्च के पहले सप्ताह में होली पड़ने के कारण सरकार चाहती है कि वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजना के लाभार्थियों को समय से पहले आर्थिक सहायता मिल सके। कई लाभार्थी पूरी तरह से पेंशन पर निर्भर रहते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। ऐसे में त्योहार से पहले खातों में राशि पहुंचने से उन्हें दैनिक जरूरतों और त्योहार की तैयारियों में मदद मिलेगी। इसी मानवीय और सामाजिक पहलू को देखते हुए शासन ने अप्रैल में मिलने वाली त्रैमासिक किस्त को फरवरी के अंत तक जारी करने का निर्णय लिया है।

अप्रैल में मिलने वाली विधवा पेंशन फरवरी के आखिर तक लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंच जाएगी। होली को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को जनवरी, फरवरी और मार्च की पेंशन होली से पहले जारी करने की तैयारी है।

Important Links

Official WebsiteSarkari Yojana
TelegramWhatsApp

Latest Post :-

Leave a Comment