फ्री सिलाई मशीन और 4500 रुपये खाते में, इस योजना में करें आवेदन – Free Silai Machine Yojana Apply 2026

Published on: March 8, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

Free Silai Machine Yojana Apply 2026 :- अगर आप महिला हैं और घर बैठे रोजगार शुरू करना चाहती हैं, तो आपके लिए फ्री सिलाई मशीन पाने का एक सुनहरा अवसर हो सकता है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन के साथ-साथ ₹4500 की आर्थिक सहायता भी दी जाती है, जिससे वे अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें।

यदि आप Free Silai Machine Yojana 2026 में आवेदन करना चाहते है तो यह लेख आपके लिए बेहद ही उपयोगी साबित हो सकता है इस योजना में हम आपको बताएगें कि किस योजना में आपको आवेदन करना है, कितना दिनों की ट्रेनिंग है, लाभ, पात्रता, दस्तावेज आदि जानकारी बताने वाले है जिससे आप भी आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते है।

Free Silai Machine Yojana Apply 2026 Overview

लेख का नामFree Silai Machine Yojana Apply 2026
लेख का प्रकारसरकारी योजना
माध्यमऑनलाइन
प्रक्रियाइस लेख को अंत तक पढ़े

Silai Machine free Avedan Kaise Kare 2026

फ्री में सिलाई मशीन के लिए यूपी की महिलाएं या पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते है यह योजना यूपी सरकार द्वारा चलाई जा रही है लाखों लाभार्थियों को इस योजना का लाभ उठा चुकी है में बात कर रहा है विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना जो यूपी सरकार द्वारा चलाई जा रही है इस योजना में आवेदन करके आप सिलाई मशीन को प्राप्त कर सकते है !

UP Free Silai Machine Yojana Registration

इस योजना के तहत राज्य के बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनकर, नाई, सुनार, लोहार, कुम्हार, हलवाई और मोची जैसे पारंपरिक कारीगरों व मजदूर वर्ग के नागरिकों को शामिल किया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ये लोग अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सक्षम नहीं हो पाते, जिससे उनकी आय सीमित रह जाती है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है, ताकि इन श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन स्तर में सुधार किया जा सके।

योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 10 दिनों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे उनके कौशल को निखारा जा सके। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद संबंधित कार्य के लिए आवश्यक टूल किट भी प्रदान की जाती है, ताकि वे तुरंत अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें। साथ ही, जो आवेदक अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें सरकारी सहायता से लोन दिलाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

4500 रुपये कैसे मिलेगा ?

आपको विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में आवेदन करने के बाद इंटरव्यू होगा उसके बाद कमेटी द्वारा आपका सिलेक्शन ट्रेनिंग के लिए किया जायेगा फिर आपको 10 दिनों की ट्रेनिग होगी ट्रेनिंग के दौरान आपको 400 प्रतिदिन पैसा मिलेगा और 500 आने जाने का भत्ता मिलेगा इस तरह से आपको ट्रेनिंग के बाद खाते में 4500 रुपये भेजे जायेगा फिर आपको टूलकिट यानि हाथ वाली सिलाई मशीन दी जाएगी और एक प्रमाण पत्र भी मिलेगा।

UP Free Silai Machine Yojana पात्रता

यदि आप इस योजना में आवेदन करना चाहते है तो निम्नलिखित पात्रता होना चाहिए :-

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य है।
  • शैक्षिक योग्यता अनिवार्य नहीं है; अशिक्षित व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं।
  • पिछले 2 वर्षों में आवेदक ने केंद्र सरकार या राज्य सरकार से टूलकिट संबंधी किसी योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया होना चाहिए।
  • आवेदक या उसके परिवार (पति एवं पत्नी) में से केवल एक ही सदस्य योजना के लिए आवेदन करने का पात्र होगा और लाभ केवल एक बार ही दिया जाएगा।
  • पात्रता मानदंडों को पूरा करने के लिए आवेदक को शपथ पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
  • योजना में पात्रता के लिए जाति एकमात्र आधार नहीं होगी; परंपरागत कारीगरी से भिन्न जाति के व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं।
  • ऐसे आवेदकों को परंपरागत कारीगरी से जुड़े होने का प्रमाण ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष या नगर पालिका/नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण पत्र के रूप में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

UP Free Silai Machine Yojana दस्तावेज

यदि आप विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में आवेदन करना चाहते है तो निम्नलिखित दस्तावेज आपके पास होने चाहिए :-

  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो।
  • आवेदक के हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान।
  • आवेदक का आधार कार्ड।
  • बैंक पासबुक की प्रति ।
  • निवास प्रमाण के लिए आधार कार्ड / वोटर कार्ड / निवास प्रमाण पत्र / बिजली का बिल / राशन कार्ड / किरायानामा में से कोई एक दस्तावेज।
  • जाति प्रमाण पत्र ।
  • परंपरागत कारीगरी से जुड़े होने का प्रमाण पत्र, जिसे ऑनलाइन आवेदन करते समय प्रिंट कर अपलोड करना अनिवार्य है।

Vishwakarma Shram Samman Yojana Apply 2026

यदि आप फ्री में सिलाई मशीन प्राप्त करना चाहते है तो आपको यूपी की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवेदन करना है जिसका प्रोसेस नीचे स्टेप by स्टेप बताया गया है :-

  • सबसे पहले आपको सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://msme.up.gov.in/ पर जाना होगा।
  • होमपेज पर जाकर Login विकल्प पर क्लिक करें, फिर आवेदक लॉग इन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलेगा, जिसमें योजना का नाम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना सेलेक्ट करें और अपना नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, जिला आदि जानकारी भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक User Name और Password प्राप्त होगा।
  • अब प्राप्त User Name और Password की मदद से लॉग इन करें; पहली बार लॉग इन करने पर पासवर्ड बदलना अनिवार्य होगा, फिर नए पासवर्ड से दोबारा लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें व्यक्तिगत विवरण (नाम, जन्मतिथि, जाति, पता आदि) भरें और पारम्परिक व्यवसाय में दर्जी सेलेक्ट करें, साथ ही बैंक विवरण दर्ज कर Submit बटन पर क्लिक करें।
  • नोट: पारम्परिक व्यवसाय में दर्जी ही सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद “परम्परागत कारीगरी से जुड़े होने का प्रमाण पत्र” विकल्प पर क्लिक करें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें; इस पर ग्राम प्रधान/नगर पंचायत अध्यक्ष/नगर पालिका परिषद/वार्ड सदस्य के हस्ताक्षर व मुहर लगवाकर स्कैन कर अपलोड करें।
  • अंत में “दस्तावेज अपलोड करें” विकल्प पर क्लिक करें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

आवेदन का स्टेटस ऐसे चेक करें

यदि अपने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है तो आपको Selection हुआ या नहीं फॉर्म का स्टेटस चेक करके पता कर सकते है :-

  • सबसे पहले विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Login विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदक लॉग इन पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन स्थिति (Application Status) विकल्प पर जाएं।
  • वहां अपनी आवेदन संख्या दर्ज करें।
  • इसके बाद आवेदन की स्थिति देखें पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Important Links

Online ApplyOfficial Website
Home PageSarkari Yojana
TelegramWhatsApp

Latest Post :-

Leave a Comment