UP Old Age Pension Scheme 2026-27: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और पात्रता की पूरी जानकारी

Published on: March 28, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

UP Old Age Pension Scheme 2026-27 :- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को सहारा देने के लिए UP वृद्धावस्था पेंशन योजना (Old Age Pension Scheme) चलाई जा रही है। साल 2026-27 के लिए सरकार ने आवेदन प्रक्रिया और नियमों में कुछ महत्वपूर्ण अपडेट किए हैं।

यदि आप या आपके परिवार में कोई बुजुर्ग इस योजना का लाभ उठाना चाहता है, तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम आपको UP Vridha Pension Yojana के बारे में सभी जानकारी बताने वाले है जिससे आप आसानी से इस योजना का लाभ उठा पायेगें।

UP Old Age Pension Scheme 2026-27 Overview

लेख का नामUP Old Age Pension Scheme 2026-27
लेख का प्रकारसरकारी योजना
माध्यमऑनलाइन
प्रक्रियाइस लेख को अंत तक पढ़े

UP वृद्धावस्था पेंशन योजना क्या है?

इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करती है। वर्तमान में लाभार्थियों को ₹1000 प्रति माह दी जा रही है जिसे बढाकर ₹1500 प्रति माह कर दिया गया है, पेंशन की राशि लाभार्थियों के सीधे उनके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है 67 लाख से अधिक वृद्धजनों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

UP Old Age Pension Scheme 2026-27 Eligibility

यदि आप यूपी वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए पात्रता होनी चाहिए :-

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • ग्रामीण क्षेत्र के लिए वार्षिक आय ₹46,080 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • शहरी क्षेत्र के लिए वार्षिक आय ₹56,460 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक को किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना (जैसे विधवा या दिव्यांग पेंशन) का लाभ न मिल रहा हो।

UP Old Age Pension Scheme 2026-27 Required Documents

यदि आप यूपी वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए :-

  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

UP Vridhavastha Pension Online Apply 2026-27

  • सबसे पहले एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in पर जाएं।
UP Old Age Pension Scheme 2026-27
  • होमपेज पर “वृद्धावस्था पेंशन” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आय का विवरण और बैंक अकाउंट की जानकारी भरें।
  • मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • फॉर्म को सावधानीपूर्वक जांचने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद आपको एक Registration ID मिलेगी, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदन करने के बाद कितने दिनों पास वृद्धा पेंशन का पैसा मिलता है ?

यदि आपका भी यह सवाल है कि आवेदन करने के बाद कितनो दिनों के बाद वृद्धा पेंशन का पैसा खाते में आता है तो इसके लिए आपको अपने पेंशन फॉर्म का स्टेटस चेक करना होगा जैसे ही आपका फॉर्म Reverify हो जाये इसके 3-4 माह के बाद पेंशन का पैसा मिलाना शुरू हो जाता है किसी-किसी फॉर्म में इससे ज्यादा का भी समय लग जाता है।

Important Links

Online ApplyOfficial Website
Check StatusSarkari Yojana
TelegramWhatsApp

Latest Post :-

Leave a Comment