Free Toilet Scheme 2026: ग्रामीण इलाकों में ₹12,000 की सहायता से बनाएं शौचालय, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Published on: November 10, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

Free Toilet Scheme 2026 :- भारत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने और खुले में शौच की समस्या को खत्म करने के लिए Free Toilet Scheme 2026 को फिर से सक्रिय किया है। यह योजना Swachh Bharat Mission (Gramin) के अंतर्गत चलाई जा रही है। इस योजना के तहत सरकार पात्र परिवारों को घर में शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000 तक की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।

अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और अपने घर में शौचालय बनवाना चाहते हैं, तो इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें, पात्रता क्या है और किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी सभी जानकारी बताने वाले है जिससे आप इस योजना का लाभ आसानी से उठा पायेगें।

Free Toilet Scheme 2026 Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामशौचालय स्वनिर्माण प्रोत्साहन योजना
मिशनस्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)
विभागग्रामीण विकास विभाग
लाभशौचालय निर्माण के लिए ₹12,000 सहायता
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
भुगतान का तरीकाDBT के माध्यम से बैंक खाते में
आधिकारिक वेबसाइटsbm.gov.in

Free Toilet Scheme क्या है?

Free Toilet Scheme भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत को स्वच्छ बनाना और खुले में शौच की प्रथा को खत्म करना है। इस योजना के तहत ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाती है जिनके घर में शौचालय नहीं है और वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं। सरकार द्वारा दी जाने वाली ₹12,000 की सहायता राशि से लाभार्थी अपने घर में व्यक्तिगत शौचालय बनवा सकता है।

Free Toilet Scheme 2026 के लाभ

इस योजना से ग्रामीण परिवारों को कई बड़े फायदे मिलते हैं:

  • घर में शौचालय बनने से जीवन स्तर बेहतर होता है।
  • गांवों में स्वच्छता और स्वास्थ्य में सुधार होता है।
  • महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बढ़ती है।
  • कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से बचाव होता है।
  • पर्यावरण को भी साफ रखने में मदद मिलती है।

Free Toilet Scheme 2026: पात्रता (Eligibility)

इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं:

  • आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
  • बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
  • परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए।
  • BPL कार्ड या SC/ST श्रेणी के परिवार पात्र माने जाते हैं।
  • परिवार के पास अपनी जमीन होनी चाहिए जहां शौचालय बनाया जा सके।
  • आवेदक के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना जरूरी है।

Free Toilet Scheme 2026: जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी:

  • आधार कार्ड
  • BPL कार्ड / राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
  • ग्राम पंचायत और ब्लॉक की जानकारी

बैंक विवरण भरते समय ध्यान रखने वाली बातें

ऑनलाइन आवेदन करते समय बैंक की जानकारी सही भरना बहुत जरूरी है:

  • बैंक पासबुक की फोटो 200 KB से कम होनी चाहिए।
  • IFSC कोड बिल्कुल सही दर्ज करें।
  • वही बैंक खाता दर्ज करें जो आवेदक के नाम पर हो।

गलत जानकारी देने पर आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है।

Free Toilet Scheme 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें।
  • इसके बाद स्वच्छ भारत मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://sbm.gov.in
Free Toilet Scheme 2026
  • होमपेज पर Application for IHHL Dashboard विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब Citizen Registration पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरीफाई करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको Application Number मिलेगा।
  • इसी नंबर से आप बाद में अपने आवेदन की स्थिति भी चेक कर सकते हैं।

आवेदन के बाद क्या होगा?

आवेदन जमा होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायत या ब्लॉक अधिकारी आपके घर पर जांच (Verification) करने आते हैं। अगर जांच सही पाई जाती है, तो सरकार द्वारा ₹12,000 की राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाती है।

Important Links

Online ApplyOfficial Website
Check StatusSarkari Yojana
WhatsAppTelegram

Latest Post :-

Leave a Comment