Police Verification Certificate Apply Process 2026 – चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

Published on: February 21, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

Police Verification Certificate Apply Process 2026 :- आज के समय में Police Verification Certificate चरित्र प्रमाण पत्र कई कामों के लिए जरूरी हो गया है – जैसे नौकरी, पासपोर्ट, वीज़ा, किरायेदार सत्यापन, सरकारी योजना या निजी कंपनी में जॉइनिंग के समय इसकी आवश्यकता पड़ सकती है इसको बनाना बहुत ही आसान है घर बैठे ही मात्र 50 रुपये में खुद से ही बना सकते है !

यदि आप Police Verification Certificate Online Apply करना चाहते है तो यह लेख आपके लिए बेहद ही उपयोगी साबित हो सकता है इस लेख में हम आपको चरित्र प्रमाण बनाने का पूरा प्रोसेस बताने वाले है जिससे आप आसानी से घर बैठे ही चरित्र प्रमाण पत्र को बना सकते है !

Police Verification Certificate Apply Process 2026 Overview

लेख का नामPolice Verification Certificate Apply Process 2026
लेख का प्रकारसरकारी योजना
माध्यमऑनलाइन
शुल्क50 रुपये
प्रक्रियाइस लेख को अंत तक पढ़े

Police Verification Certificate क्या होता है?

Police Verification Certificate एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जिसे स्थानीय पुलिस विभाग द्वारा जारी किया जाता है। यह प्रमाण पत्र इस बात की पुष्टि करता है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ किसी प्रकार का आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं। आमतौर पर यह प्रमाण पत्र पासपोर्ट बनवाने, नौकरी (सरकारी या निजी), वीजा आवेदन, किरायेदारी, या विदेश यात्रा जैसे कार्यों के लिए आवश्यक होता है। पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया में व्यक्ति की पहचान, पते और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जाती है, जिसके बाद जांच सही पाए जाने पर यह सर्टिफिकेट जारी किया जाता है।

Police Verification Certificate किन कामों में लगता है?

Police Verification Certificate निम्नलिखित कार्यों के लिए आवश्यक होता है –

  • पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने के लिए
  • सरकारी नौकरी और प्राइवेट जॉब के लिए
  • किराएदार सत्यापन (Tenant Verification) के लिए
  • विदेश वीज़ा के लिए (देश के बाहर जाने हेतु)
  • हथियार लाइसेंस बनवाने के लिए
  • बैंक और फाइनेंशियल वेरिफिकेशन के लिए

Police Verification Certificate के लिए आवश्यक दस्तावेज

चरित्र प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए :-

  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र

How to Apply Police Verification Certificate 2026

चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आप ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से आवेदन कर सकते है नीचे दिए गये स्टेप को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है :-

1. ऐप डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले Play Store से UPCOP ऐप इंस्टॉल करें।
  • ऐप खोलें और ‘Services’ विकल्प पर क्लिक करें। यहाँ ‘Character Certificate’ को चुनें।
  • यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो ‘Sign Up’ पर क्लिक करके अपना नाम, जेंडर, ईमेल और मोबाइल नंबर डालकर नया अकाउंट बनाएं।
  • अपने मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए लॉगिन करें।

2. आवेदन विवरण भरना (Application Details)

  • Request For: में ‘Self’ चुनें (अगर आप खुद के लिए बना रहे हैं)।
  • आपका नाम और मोबाइल नंबर पहले से भरा होगा। अब अपने पिता का नाम, आयु (Age) और जेंडर भरें।
  • पता (Address): अपना पूरा पता जैसे मकान नंबर, गली, गांव/शहर और अपना जिला व पुलिस स्टेशन चुनें।
  • स्टे की अवधि: आप उस पते पर कितने साल और कितने महीनों से रह रहे हैं, इसकी जानकारी दें।
  • क्रिमिनल रिकॉर्ड: यदि आपके खिलाफ कोई पुलिस केस नहीं है, तो ‘No’ पर टिक करें।

3. फोटो अपलोड और सबमिट

  • अपनी एक हालिया पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें। इसके लिए कैमरा परमिशन ‘Allow’ करें और गैलरी से फोटो चुनें।
  • जानकारी चेक करने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। आपको एक Reference Number मिल जाएगा।

4. ऑनलाइन फीस का भुगतान (Payment)

  • सबमिट करने के बाद ‘Proceed for Payment’ पर क्लिक करें। इस सर्टिफिकेट के लिए ₹50 की फीस तय है।
  • पेमेंट के लिए नेट बैंकिंग या UPI का विकल्प चुनें।
  • सबसे आसान तरीका QR Code जनरेट करना है। इसे किसी भी पेमेंट ऐप (Google Pay, PhonePe) से स्कैन करके ₹50 का भुगतान करें।
  • इसके बाद आपको Application Number मिल जायेगा जिसको नोट कर लेना है।

Police Verification Certificate Status Check

आवेदन करने के बाद स्टेटस को चेक करना बहुत ही आसानी से आप मोबाइल से ही पता कर पायेगें कि चरित्र प्रमाण पत्र बना या नही पेंडिंग या रिजेक्ट सभी जानकारी देख सकते है :-

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘जनहित सेवाएं’ (Citizen Services) टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘चरित्र सत्यापन’ (Character Verification) के विकल्प को चुनें।
  • अपना यूजर आईडी (मोबाइल नंबर) और पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन करें।
  • यदि आपके पास अपनी आवेदन संख्या नहीं है, तो ‘भुगतान की स्थिति’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको अपने द्वारा किए गए सभी आवेदनों की सूची और उनकी अनुरोध संख्या मिल जाएगी, इसे कॉपी या नोट कर लें।
  • मुख्य डैशबोर्ड पर ‘खोज स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब निम्नलिखित विवरण चुनें:
  • सेवा का प्रकार: ‘सेवा अनुरोध’ (Service Request) को चुनें।
  • सेवा का प्रकार (नाम): ‘चरित्र प्रमाण पत्र’ चुनें।
  • वर्ष: जिस वर्ष आपने आवेदन किया है (जैसे: 2026)।
  • सेवा अनुरोध संख्या: अपनी आवेदन संख्या यहाँ भरें अगर आवेदन संख्या नहीं पता तो खाली छोड़ दो।
  • अंत में ‘खोजें’ बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने स्टेटस खुलकर आ जायेगा।

Important Links

Online ApplyOfficial Website
Check StatusSarkari Yojana
TelegramWhatsApp

Latest Post :-

Leave a Comment