UP Old Age Pension A To Z Update :- उत्त्तर प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्ग नागरिकों को आर्थिक सहायता देने के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना चलाई जाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन का लाभ सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से दिया जाता है। जिन बुजुर्गों की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक हो गई है, वे निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने पर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और जानना चाहते हैं कि यूपी वृद्धा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, पेंशन की पात्रता क्या है, आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें और पेंशन का पैसा खाते में आया या नहीं, तो इस लेख में आपको पूरी जानकारी मिलेगी।
UP Vridha Pension Update 2026 : Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना |
| संबंधित विभाग | समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश |
| लाभार्थी | पात्र बुजुर्ग महिला एवं पुरुष |
| न्यूनतम आयु | 60 वर्ष |
| पेंशन राशि | ₹1,000 प्रतिमाह की दर से |
| भुगतान का तरीका | DBT के माध्यम से बैंक खाते में |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन पोर्टल |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://sspy-up.gov.in |
यूपी वृद्धा पेंशन योजना क्या है?
उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों की सहायता के लिए चलाई जाती है। इस योजना का उद्देश्य ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहयोग देना है, जिन्हें अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में परेशानी होती है।
इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निर्धारित दर से पेंशन दी जाती है। आवेदन करने के बाद संबंधित विभाग द्वारा उपलब्ध जानकारी और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा सकता है। पात्र पाए जाने पर लाभार्थी को पेंशन सूची में शामिल किया जाता है और नियमानुसार भुगतान किया जाता है।
यूपी वृद्धा पेंशन के लिए पात्रता (Eligibility)
वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन करने से पहले निम्नलिखित शर्तों की जांच कर लें।
- आयु: आवेदक की उम्र कम से कम 60 वर्ष होनी चाहिए।
- निवास: आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- आर्थिक स्थिति: आवेदक को योजना के लिए निर्धारित आय ग्रामीण क्षेत्र में 46080 और शहरी क्षेत्र में 56460 होनी चाहिए।
- अन्य पेंशन: अन्य पेंशन का लाभ लेने वाले आवेदकों इन योजना में पात्र नहीं होगे।
- बैंक खाता: लाभार्थी के पास अपने नाम का बैंक खाता होना चाहिए, जिसमें DBT के माध्यम से पैसा भेजा जा सके।
यूपी वृद्धा पेंशन के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें।
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- आयु प्रमाण पत्र ( ग्रामीण के लिए शैक्षिक प्रमाण पत्र या परिवार रजिस्टर को नक़ल) और शहरी क्षेत्र के लिए पैन कार्ड या राशन कार्ड, या पासपोर्ट या वोटर आईडी या डीएल (जन्म तिथि आधार कार्ड के अनुसार होने चाहिए)
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की प्रति
- मोबाइल नंबर
दस्तावेजों की फाइल और फोटो अपलोड करते समय पोर्टल पर बताई गई साइज और फॉर्मेट की शर्तों का पालन करें। आधार और बैंक खाते में नाम, जन्मतिथि तथा अन्य विवरण सही होना जरूरी है।
New Update UP Vridha Pension Installment
अब यूपी की वृद्धा पेंशन का पैसा एक क़िस्त का दो किस्तों में दिया जायेगा यानि 3000 रुपये आपको दो किस्तों में मिलेगे यदि लाभार्थी की आयु 80 वर्ष से कम है तो 2400 रुपये की एक क़िस्त और दूसरी 600 रुपये की इस तरह से मिलेगा और लाभार्थी की आयु 80 वर्ष से ज्यादा है तो 1500+1500 दोनों क़िस्त एक साथ आ रही है 3000 रुपये कभी कभी 1500 और 1500 अलग अलग भी मिल सकता है !
UP Old Age Pension Online Apply 2026
उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश के एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध योजनाओं में से वृद्धावस्था पेंशन योजना का विकल्प चुनें।
- वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन विकल्प खोलें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- आवेदक का नाम, जन्मतिथि, पता, जिला, तहसील, ब्लॉक या शहरी क्षेत्र की जानकारी सावधानी से दर्ज करें। जानकारी दस्तावेजों के अनुसार ही भरें।
- बैंक का नाम, शाखा, खाता संख्या और IFSC कोड जैसी मांगी गई जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- निर्धारित प्रारूप में फोटो और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरण दोबारा जांच लें।
- अब आवेदन लॉग इन करें और फाइनल सबमिट करें !
- फिर आधार वेरिफिकेशन करें और Print Application पर क्लिक करके प्रिंट निकाल ले !
- अब आपका ऑनलाइन आवेदन हो जायेगा सभी दस्तावेज को जमा करें प्रिंटआउट सहित यदि ग्रामीण क्षेत्र से आवेदन किया तो ब्लाक में और शहरी क्षेत्र से आवेदन किया तो उपजिलाधिकारी कार्यालय में जमा करें !
- सत्यापन के बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा !
UP Old Age Pension Status Check 2026
यदि आपने वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन कर दिया है और अब जानना चाहते हैं कि आवेदन स्वीकृत हुआ या नहीं, तो निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं।
- सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है !
- इसके बाद आपको वृद्धावस्था के विकल्प पर क्लिक करना है !
- अब आपको आवेदक लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर आपको Scheme में Old Age Pension को सेलेक्ट करना है उसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है कैप्चा डालकर Send OTP के बटन पर क्लिक करें !
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसको दर्ज कर Login बटन पर क्लिक करें !
- अब आपको डैशबोर्ड में Print Application Form के विकल्प पर क्लिक करना है !
- इसके बाद आपके सामने फॉर्म का स्टेटस खुलकर आ जायेगा !
Dashboard में ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बिंदु (Status Checkpoints)
नीचे दिए गए स्टेटस और उनकी अपेक्षित स्थिति देखकर समझ लें कि आपका आवेदन सही दिशा में है या नहीं:
- BDO/SDM Action Status: Approved On (Date) होना चाहिए। यदि Pending दिखे → इंतजार करें।
- DWO Action Status: Approval Process flow Completed On (Date) होना चाहिए। यदि Pending → इंतजार करें।
- PFMS Status: Accepted होना चाहिए। यदि Pending दिखे → इंतजार करें।
- Reverification Status: Approved होना चाहिए। यदि Pending → इंतजार करें।
- आधार सत्यापन (Aadhaar Verification): Verified on (Date) होना चाहिए। यदि Pending → KYC/आधार वेरिफिकेशन कराएं।
- Rejected from PFMS with reason “UID NEVER ENABLE FOR DBT”: इसका मतलब DBT (Direct Benefit Transfer) आपके बैंक अकाउंट में Enabled नहीं है — अपने बैंक से संपर्क कराकर DBT Enable कराएं।
नया फॉर्म भेजने के बाद कितने दिन में पेंशन आती है ?
नये पेंशनर के अक्सर यह सवाल रहता है कि पेंशन कब आएगी कितने दिन में पेंशन मिलती है तो वैसे तो 45 दिन में From Approved कर पेंशन देने के व्यवस्था है लेकिन इसमें समय लगता है आपका फॉर्म ब्लाक या SDM ऑफिस से पास होने के बाद विभाग से फॉर्म एप्रूव्ड और Reverify किया जाता है उसके बाद लगभग 3-6 या 9-10 महीने भी लग सकते है तो आपको इतना कम से कम इंतजार करना है !
वृद्धा पेंशन कितनी मिलती है ?
अभी वृद्धा पेंशन 1000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से मिल रही है जिसको हर तीन माह में एक किस्त यानि 3000 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते है अब इसको दो किस्तों में 2400+600 जिन लाभार्थियों के उम्र 80 वर्ष से कम है उन्हें मिलता है और 80 वर्ष से अधिक वाले बुजुर्गों को 1500+1500 दो किस्तों में पैसा मिला है कभी कभी एक साथ 3000 आ जाता है !
- 80 वर्ष से कम उम्र वाले बुजुर्ग को – 2400 रुपये राज्य सरकार द्वारा और 600 रुपये केंद्र सरकार द्वारा
- 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग को – 1500 रुपये राज्य सरकार द्वारा और 1500 रुपये केंद्र सरकार द्वारा

पेंशन न आने के क्या कारण है ?
यूपी वृद्धा पेंशन न आने के बहुत से कारण हो सकते है जिसमे से कुछ मुख्य कारण नीचे बताये जा रहे है उन्हें आप जरुर चेक करें :-
- सबसे पहले तो आपको अपने फॉर्म का स्टेटस जरूरत देखना है पेंशन आने से पहले आपका फॉर्म Reverify तक कम्पलीट होना चाहिए यदि फॉर्म का कुछ समस्या होगी तो रीज़न लिखा होगा क्योकिं कई बाद फॉर्म सत्यापन में आपात्र हो जाते है या Reject हो जाते है तो इसलिए स्टेटस जरुर देखे !
- डीबीटी स्टेटस जरुर चेक करें और पता होना चाहिए किस बैंक खाते में आपका DBT चालू है क्योकिं उसी बैंक खाते में पेंशन का पैसा जायेगा ! कई बार लाभार्थियों को पता नहीं होता है कि उनकी पेंशन दुसरे खाते में जा रही है इसलिए DBT Status को भी चेक करें !
- बजट के आभाव में पेंशन न आना कई बार नये पेंशनर को कई महीनो तक पेंशन नहीं मिलती है इसका कारण बजट का न होना होता है ! और विभाग के ऊपर भी होता है कि आपका नाम सूची में भेजा गया है या नहीं नई पेंशन न आने पर एक बार अपने जनपद के समाज कल्याण विभाग में जरुर सम्पर्क करें नये पेंशनर को पहली बार पेंशन मिलने में समस्या होती है एक बार पेंशन मिलना शुरू हो जाये तो लगातार पेंशन मिलती रहती है !
पेंशन का पेमेंट कैसे चेक करें ?
वृद्धा पेंशन का पेमेंट आप पहले PFMS पोर्टल के माध्यम से चेक हो जाता था, लेकिन अब लेटेस्ट किस्तों के पेमेंट PFMS पर शो नही हो रहा है दिख नहीं रहा ! पेमेंट आप अकाउंट चेक करके ही पता कर पायेगें कि पेंशन का पैसा मिला या नहीं इसलिए आपके खाते को चेक करें तभी पता चलेगा कि पेंशन आई है या नही !
DBT Status Check कैसे करें ?
वृद्धा पेंशन का पैसा लेने के लिए आपके बैंक खाते से DBT का Active होना जरुरी होता है तभी आपको पेंशन का पैसा मिलेगा यदि डीबीटी चालू होनी होगा तो पेंशन का पैसा नहीं आएगा DBT Status चेक करने का पूरा प्रोसेस नीचे बताया गया है जिसे आप आसानी से घर बैठे मोबाइल से चेक कर सकते है :-
- सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है !
- इसके बाद Login के बटन पर क्लिक करें !
- अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड डाले Send OTP पर क्लिक करें
- अब आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसको दर्ज कर Login करें
- फिर Bank Seeding Status के विकल्प पर क्लिक करें !
- इसके बाद स्टेटस खुलकर आ जायेगा Bank Seeding में Active लिखा होना चाहिए !
- यदि Inactive लिखा है तो बैंक से DBT Active कराए !
- इस तरह से आप स्टेटस चेक कर सकते है !
पेंशन कब – कब आती है ?
वृद्धा पेंशन का पैसा कब भेजा जाता है यह लाभार्थियों के मन में अक्सर सवाल रहा है की पेंशन कब आएगी तो में आपको संभावित डेट बताने जा रही हु जिस आस पास आपको पेंशन का पैसा मिलता है :-
| किस्त | संभावित डेट |
| जनवरी फरवरी मार्च की पेंशन | लगभग – 15 मार्च के बाद या होली त्यौहार में Advance में दी जा सकती है |
| मई जून जुलाई की पेंशन | लगभग – 15 जुलाई के बाद |
| जुलाई अगस्त और सितम्बर की पेंशन | लगभग – 15 सितम्बर के बाद |
| अक्टूबर नवम्बर और दिसम्बर | लगभग – 15 दिसम्बर के बाद या दिवाली पर Advance में या नये साल पर |
नोट – यह सभी संभावित डेट है इसके आस-पास पेंशन का पैसा मिलता है अधिकारिक जानकारी नहीं है !
पेंशन लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें ?
अगर आप यूपी की वृद्धा पेंशन लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते है तो नीचे दिए गये स्टेप को फॉलो करके आसानी से अपना नाम चेक कर सकते है :-
- सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
- इसके बाद वृद्धावस्था पेंशन के विकल्प पर क्लिक करना है !
- इसके बाद पेंशन सूची को सेल्क्ट करना है !
- अब आपको अपने जनपद, ब्लाक, ग्राम पंचायत, ग्राम को सेलेक्ट करें !
- अब Quarter Wise लिस्ट देखे जिस भी Quarter की लिस्ट चेक करना है आपको कुल पेंशनर की संख्या पर क्लिक करना है
- इसके बाद पेंशन सूची खुलकर आ जायेगा !
- इस तरह से आप लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है !
1500 रुपये पेंशन कब मिलेगी ?
पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव नवम्बर को दुसरे सप्ताह में कैबनेट में रखा जायेगा प्रस्ताव पास होने के बाद तीसरी तिमाह में आपको पेंशन 1500 रूपये के हिसाब से मिल सकती है यानि अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर की जो किस्त आएगी उसमे आपको 1500 प्रतिमाह से हिसाब से पेंशन मिल सकती है !

वृद्धा पेंशन किस बैंक में आई कैसे चेक करें ?
यदि आप यह चेक करने चाहते है कि आपकी पेंशन किस बैंक में आई है तो आपको अपना डीबीटी स्टेटस चेक करना है जिसको प्रोसेस ऊपर बताया गया है Bank Seeding स्टेटस में आपको बैंक का नाम भी दिखने को मिलेगा उसी बैंक में आपकी पेंशन का पैसा आया है !
Important Links
Latest Post :-
- यूपी में 1.20 करोड़ लोगों की पेंशन बढ़ने की तैयारी! ₹1000 से ₹1500 होगी पेंशन? UP Pension News 2026

- यूपी वृद्धा पेंशन आवेदन कैसे करें, पात्रता, दस्तावेज, स्टेटस, पेमेंट : UP Old Age Pension A To Z Update

- जुलाई अगस्त सितम्बर की वृद्धा पेंशन का पैसा मिलना शुरू | UP Old Age Pension Kab Aaegi October me

- CM Awas Yojana UP List Kaise Dekhe 2026: मुख्यमंत्री आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?

- UP Vidhwa Pension Payment Check : विधवा पेंशन का पैसा ऑनलाइन कैसे चेक करें

- जुलाई अगस्त सितम्बर की विधवा पेंशन मिलना शुरू | UP Vidhwa Pension Kab Aayegi





