UP Vidhwa Pension Payment Check :- अगर आप यूपी विधवा पेंशन का पैसा चेक करना चाहते है पेमेंट लगा या नहीं पेमेंट स्टेटस क्या है सभी जानकारी आप ऑनलाइन चेक कर सकते है इसके लिए आपको कही भी जाने का जरूरत नहीं है घर बैठे यह लाभार्थी अपना पेमेंट स्टेटस को देख सकते है !
आज के इस लेख में हम आपको बतायेंगें कि UP Widow Pension Payment Status Check कैसे करें पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बताने वाले है जिससे आप आसानी से घर बैठे ही पेमेंट स्टेटस को देख सकते है !
विधवा पेंशन का पैसा मिला या नहीं कैसे चेक करें ?
विधवा पेंशन पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपके पास विधवा पेंशन का रजिस्ट्रेशन नंबर होना चाहिए जिसको दर्ज कर आप पेमेंट स्टेटस को देख सकते है अभी पेमेंट स्टेटस लेटेस्ट किस्तों का सिर्फ 12 अंको के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ही चेक कर सकते है यानि अगर आपका विधवा पेंशन का रजिस्ट्रेशन नंबर 12 अंकों का है तो आप बिना किसी ओटीपी के पेमेंट स्टेटस को चेक कर सकते है !
पुराने विधवा पेंशन यानि 11 अंकों के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले पेमेंट चेक नहीं हो रहे है नई जो किस्ते भेजी जा रही है वह पेमेंट शो नही होगी सिर्फ 12 अंको के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ही नई किस्तों का पेमेंट देख सकते है !
How to Check Vidhwa Pension Payment Status 2026
अगर आप अपनी निराश्रित महिला पेंशन का पेमेंट स्टेटस देखना चाहते है तो नीचे दिए गये स्टेप को फॉलो करके आसानी से चेक कर सकते है !
- सबसे आपको आपके PFMS Portal की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है !
- इसके बाद आपको DBT Status Check के विकल्प पर क्लिक करना है !

- फिर आपको Category में Any Other External System ऑप्शन को सेलेक्ट करना है !
- DBT Status में Payment ऑप्शन को सेलेक्ट करें फिर आपको Enter Application Id में आपका विधवा पेंशन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड डालकर Search करें

- इसके बाद आपके सामने Payment Details खुलकर आ जाएगी यहाँ आपको आपको सभी जानकारी मिल जाती है !

- यदि पेमेंट डिटेल्स खुलकर नही आती है No Record Found लिखकर आता है तो आपका पेमेंट अभी नही लगा है इंतजार करें !
विधवा पेंशन स्टेटस की महत्वपूर्ण जानकारी
- अब आपको Fund Status :- में Approved by Agency होना चाहिए ! अगर Pending है तो इंतजार करें
- इसके बाद Treasury Status : Treasury Signed होना चाहिए ! अगर Pending है तो इंतजार करें
- इसके बाद File Status – Bank Receive होना चाहिए तो आपको पेंशन का पैसा बैंक में भेज दिया गया है !
- अगर आपका File Status- में Payment Pending/Send to Bank दिख रहा है, तो इंतजार करना है जल्द ही आपका पेंशन का पैसा मिल जायेगा !
- इस तरह से आप UP Pension Payment Ka Paisa Check ऑनलाइन घर बैठे चेक कर सकते है !
Important Links
Latest Post :-
- जुलाई अगस्त सितम्बर की वृद्धा पेंशन का पैसा मिलना शुरू | UP Old Age Pension Kab Aaegi October me

- CM Awas Yojana UP List Kaise Dekhe 2026: मुख्यमंत्री आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?

- UP Vidhwa Pension Payment Check : विधवा पेंशन का पैसा ऑनलाइन कैसे चेक करें

- जुलाई अगस्त सितम्बर की विधवा पेंशन मिलना शुरू | UP Vidhwa Pension Kab Aayegi

- UP Scholarship 2025-26: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आएंगे 148 करोड़, ऐसे चेक करें छात्रवृत्ति स्टेटस

- PM Kisan Payment Status Check 2026: बिना OTP ऐसे चेक करें ₹2000 की किस्त, मोबाइल से तुरंत देखें Payment Status







