विधवा पेंशन योजना आवेदन कैसे करें, पात्रता, दस्तावेज, स्टेटस, पेमेंट : UP Widow Pension A to Z Update

Published on: October 15, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

UP Widow Pension A to Z Update :- त्तर प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित महिला पेंशन योजना के माध्यम से पात्र विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य पति की मृत्यु के बाद आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही महिलाओं को सहायता देना है, ताकि वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकें।

अगर आप उत्तर प्रदेश की निवासी हैं और विधवा पेंशन योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो इस लेख में आपको आवेदन करने का तरीका, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, पेंशन की राशि, आवेदन की स्थिति (Status), भुगतान की जानकारी और बैंक खाते से जुड़ी समस्याओं के समाधान के बारे में बताया गया है। इस लेख में UP Widow Pension A to Z Update 2026 की पूरी जानकारी आसान हिंदी में दी गई है।

UP Widow Pension Yojana 2026 – Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामउत्तर प्रदेश निराश्रित महिला पेंशन योजना
प्रचलित नामUP Widow Pension Yojana
संबंधित विभागमहिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश
लाभार्थीपात्र निराश्रित एवं विधवा महिलाएं
योजना का उद्देश्यआर्थिक सहायता प्रदान करना
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टलhttps://sspy-up.gov.in/
आवेदन की स्थितिआधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध विकल्पों के अनुसार
भुगतान का माध्यमबैंक खाते में DBT के माध्यम से, नियमानुसार

UP Widow Pension Yojana क्या है?

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना को राज्य में निराश्रित महिला पेंशन योजना के नाम से भी जाना जाता है। इसके अंतर्गत निर्धारित पात्रता पूरी करने वाली महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला को निर्धारित शर्तों को पूरा करना होता है। आवेदन के बाद संबंधित विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा सकता है। पात्र पाए जाने पर नियमानुसार पेंशन स्वीकृत की जाती है।

UP Widow Pension Yojana 2026 की पात्रता

  • आवेदिका उत्तर प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
  • महिला के पति की मृत्यु हो चुकी हो।
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए !
  • आय 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए !
  • यदि आवेदिका अन्य पेंशन योजनाओं से लाभान्वित है तो पात्र नहीं है!

UP Widow Pension Yojana 2026 की दस्तावेज

अगर आप यूपी विधवा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो निम्नलिखित दस्तावेज आपके पास होने चाहिए :-

  • आवेदक का फोटो
  • आधार कार्ड
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक

New Update UP Widow Pension Installment

अब यूपी की निराश्रित महिला पेंशन का पैसा एक क़िस्त का दो किस्तों में दिया जायेगा यानि 3000 रुपये आपको दो किस्तों में मिलेगे यदि लाभार्थी की आयु 80 वर्ष से कम है तो 2100 रुपये की एक क़िस्त और दूसरी 900 रुपये की इस तरह से मिलेगा और लाभार्थी की आयु 80 वर्ष से ज्यादा है तो 1500+1500 दोनों क़िस्त एक साथ आ रही है 3000 रुपये कभी कभी 1500 और 1500 अलग अलग भी मिल सकता है !

UP Widow Pension Online Apply Kaise Kare ?

अगर आप यूपी की विधवा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गये स्टेप को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते है :-

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश के एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध योजनाओं में से निराश्रित महिला पेंशन योजना का विकल्प चुनें।
  • निराश्रित महिला पेंशन से संबंधित पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन विकल्प खोलें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • आवेदक का नाम, जन्मतिथि, पता, जिला, तहसील, ब्लॉक या शहरी क्षेत्र की जानकारी सावधानी से दर्ज करें। जानकारी दस्तावेजों के अनुसार ही भरें।
  • बैंक का नाम, शाखा, खाता संख्या और IFSC कोड जैसी मांगी गई जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरण दोबारा जांच लें।
  • अब आवेदन लॉग इन करें और फाइनल सबमिट करें !
  • फिर आधार वेरिफिकेशन करें और Print Application पर क्लिक करके प्रिंट निकाल ले !
  • अब आपका ऑनलाइन आवेदन हो जायेगा सभी दस्तावेज को जमा करें प्रिंटआउट सहित यदि ग्रामीण क्षेत्र से आवेदन किया तो ब्लाक में और शहरी क्षेत्र से आवेदन किया तो उपजिलाधिकारी कार्यालय में जमा करें !
  • सत्यापन के बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा !

UP Vidhwa Pension Status Check

यदि आपने विधवा पेंशन के लिए आवेदन कर दिया है और अब जानना चाहते हैं कि आवेदन स्वीकृत हुआ या नहीं, तो निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं।

  • सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है !
  • इसके बाद आपको निराश्रित महिला के विकल्प पर क्लिक करना है !
  • अब आपको आवेदक लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर आपको Scheme में Widow Pension को सेलेक्ट करना है उसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है कैप्चा डालकर Send OTP के बटन पर क्लिक करें !
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसको दर्ज कर Login बटन पर क्लिक करें !
  • अब आपको डैशबोर्ड में Print Application Form के विकल्प पर क्लिक करना है !
  • इसके बाद आपके सामने फॉर्म का स्टेटस खुलकर आ जायेगा !

Dashboard में ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बिंदु (Status Checkpoints)

नीचे दिए गए स्टेटस और उनकी अपेक्षित स्थिति देखकर समझ लें कि आपका आवेदन सही दिशा में है या नहीं:

  • BDO/SDM Action Status: Approved On (Date) होना चाहिए। यदि Pending दिखे → इंतजार करें।
  • DWO/DHWO Action Status: Approval Process flow Completed On (Date) होना चाहिए। यदि Pending → इंतजार करें।
  • PFMS Status: Accepted होना चाहिए। यदि Pending दिखे → इंतजार करें।
  • Reverification Status: Approved होना चाहिए। यदि Pending → इंतजार करें।
  • आधार सत्यापन (Aadhaar Verification): Verified on (Date) होना चाहिए। यदि Pending → KYC/आधार वेरिफिकेशन कराएं।
  • Rejected from PFMS with reason “UID NEVER ENABLE FOR DBT”: इसका मतलब DBT (Direct Benefit Transfer) आपके बैंक अकाउंट में Enabled नहीं है — अपने बैंक से संपर्क कराकर DBT Enable कराएं।

नया फॉर्म भेजने के बाद कितने दिन में पेंशन आती है ?

नये पेंशनर के अक्सर यह सवाल रहता है कि पेंशन कब आएगी कितने दिन में पेंशन मिलती है तो वैसे तो 45 दिन में From Approved कर पेंशन देने के व्यवस्था है लेकिन इसमें समय लगता है आपका फॉर्म ब्लाक या SDM ऑफिस से पास होने के बाद विभाग से फॉर्म एप्रूव्ड और Reverify किया जाता है उसके बाद लगभग 3-6 या 9-10 महीने भी लग सकते है तो आपको इतना कम से कम इंतजार करना है !

विधवा पेंशन कितनी मिलती है ?

अभी विधवा पेंशन 1000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से मिल रही है जिसको हर तीन माह में एक किस्त यानि 3000 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते है अब इसको दो किस्तों में 2100+900 जिन लाभार्थियों के उम्र 80 वर्ष से कम है उन्हें मिलता है और 80 वर्ष से अधिक वाले बुजुर्गों को 1500+1500 दो किस्तों में पैसा मिला है कभी कभी एक साथ 3000 आ जाता है !

  • 80 वर्ष से कम उम्र – 2100 रुपये राज्य सरकार द्वारा और 900 रुपये केंद्र सरकार द्वारा
  • 80 वर्ष से अधिक उम्र – 1500 रुपये राज्य सरकार द्वारा और 1500 रुपये केंद्र सरकार द्वारा

पेंशन न आने के क्या कारण है ?

यूपी वृद्धा पेंशन न आने के बहुत से कारण हो सकते है जिसमे से कुछ मुख्य कारण नीचे बताये जा रहे है उन्हें आप जरुर चेक करें :-

  • सबसे पहले तो आपको अपने फॉर्म का स्टेटस जरूरत देखना है पेंशन आने से पहले आपका फॉर्म Reverify तक कम्पलीट होना चाहिए यदि फॉर्म का कुछ समस्या होगी तो रीज़न लिखा होगा क्योकिं कई बाद फॉर्म सत्यापन में आपात्र हो जाते है या Reject हो जाते है तो इसलिए स्टेटस जरुर देखे !
  • डीबीटी स्टेटस जरुर चेक करें और पता होना चाहिए किस बैंक खाते में आपका DBT चालू है क्योकिं उसी बैंक खाते में पेंशन का पैसा जायेगा ! कई बार लाभार्थियों को पता नहीं होता है कि उनकी पेंशन दुसरे खाते में जा रही है इसलिए DBT Status को भी चेक करें !
  • बजट के आभाव में पेंशन न आना कई बार नये पेंशनर को कई महीनो तक पेंशन नहीं मिलती है इसका कारण बजट का न होना होता है ! और विभाग के ऊपर भी होता है कि आपका नाम सूची में भेजा गया है या नहीं नई पेंशन न आने पर एक बार अपने जनपद के समाज कल्याण विभाग में जरुर सम्पर्क करें नये पेंशनर को पहली बार पेंशन मिलने में समस्या होती है एक बार पेंशन मिलना शुरू हो जाये तो लगातार पेंशन मिलती रहती है !

पेंशन का पेमेंट कैसे चेक करें ?

यदि आप यूपी की विधवा पेंशन का पैसा चेक करने चाहते है तो नीचे दिए गये स्टेप को फॉलो करके पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते है :-

  • सबसे पहले आपको PFMS पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है !
  • इसके बाद आपको DBT Status Tracker के विकल्प पर क्लिक करना है !
  • फिर आपको Category में Any Other External System ऑप्शन को सेलेक्ट करना है !
  • DBT Status में Payment ऑप्शन को सेलेक्ट करें फिर आपको Enter Application Id में आपका विधवा पेंशन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड डालकर Search करें
  • इसके बाद आपके सामने Payment Details खुलकर आ जाएगी यहाँ आपको आपको सभी जानकारी मिल जाती है !
  • यदि पेमेंट डिटेल्स खुलकर नही आती है No Record Found लिखकर आता है तो आपका पेमेंट अभी नही लगा है इंतजार करें !

विधवा पेंशन स्टेटस की महत्वपूर्ण जानकारी

  • अब आपको Fund Status :- में Approved by Agency होना चाहिए ! अगर Pending है तो इंतजार करें
  • इसके बाद Treasury Status : Treasury Signed होना चाहिए ! अगर Pending है तो इंतजार करें
  • इसके बाद File Status – Bank Receive होना चाहिए तो आपको पेंशन का पैसा बैंक में भेज दिया गया है !
  • अगर आपका File Status- में Payment Pending/Send to Bank दिख रहा है, तो इंतजार करना है जल्द ही आपका पेंशन का पैसा मिल जायेगा !
  • इस तरह से आप UP Pension Payment Ka Paisa Check ऑनलाइन घर बैठे चेक कर सकते है !

Vidhwa Pension Payment Check New Update by PFMS

विधवा पेंशन पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपके पास विधवा पेंशन का रजिस्ट्रेशन नंबर होना चाहिए जिसको दर्ज कर आप पेमेंट स्टेटस को देख सकते है अभी पेमेंट स्टेटस लेटेस्ट किस्तों का सिर्फ 12 अंको के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ही चेक कर सकते है यानि अगर आपका विधवा पेंशन का रजिस्ट्रेशन नंबर 12 अंकों का है तो आप बिना किसी ओटीपी के पेमेंट स्टेटस को चेक कर सकते है !

पुराने विधवा पेंशन यानि 11 अंकों के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले पेमेंट चेक नहीं हो रहे है नई जो किस्ते भेजी जा रही है वह पेमेंट शो नही होगी सिर्फ 12 अंको के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ही नई किस्तों का पेमेंट देख सकते है !

DBT Status Check कैसे करें ?

वृद्धा पेंशन का पैसा लेने के लिए आपके बैंक खाते से DBT का Active होना जरुरी होता है तभी आपको पेंशन का पैसा मिलेगा यदि डीबीटी चालू होनी होगा तो पेंशन का पैसा नहीं आएगा DBT Status चेक करने का पूरा प्रोसेस नीचे बताया गया है जिसे आप आसानी से घर बैठे मोबाइल से चेक कर सकते है :-

  • सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है !
  • इसके बाद Login के बटन पर क्लिक करें !
  • अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड डाले Send OTP पर क्लिक करें
  • अब आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसको दर्ज कर Login करें
  • फिर Bank Seeding Status के विकल्प पर क्लिक करें !
  • इसके बाद स्टेटस खुलकर आ जायेगा Bank Seeding में Active लिखा होना चाहिए !
  • यदि Inactive लिखा है तो बैंक से DBT Active कराए !
  • इस तरह से आप स्टेटस चेक कर सकते है !

पेंशन कब – कब आती है ?

विधवा पेंशन का पैसा कब भेजा जाता है यह लाभार्थियों के मन में अक्सर सवाल रहा है की पेंशन कब आएगी तो में आपको संभावित डेट बताने जा रही हु जिस आस पास आपको पेंशन का पैसा मिलता है :-

किस्तसंभावित डेट
जनवरी फरवरी मार्च की पेंशनलगभग – 10 मार्च के बाद या होली त्यौहार में Advance में दी जा सकती है
मई जून जुलाई की पेंशनलगभग – 10 जुलाई के बाद
जुलाई अगस्त और सितम्बर की पेंशनलगभग – 10 सितम्बर के बाद
अक्टूबर नवम्बर और दिसम्बरलगभग – 10 दिसम्बर के बाद या दिवाली पर Advance में या नये साल पर

नोट – यह सभी संभावित डेट है इसके आस-पास पेंशन का पैसा मिलता है अधिकारिक जानकारी नहीं है !

पेंशन लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें ?

अगर आप यूपी की विधवा पेंशन लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते है तो नीचे दिए गये स्टेप को फॉलो करके आसानी से अपना नाम चेक कर सकते है :-

  • सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • इसके बाद निराश्रित महिला पेंशन के विकल्प पर क्लिक करना है !
  • इसके बाद पेंशन सूची को सेल्क्ट करना है !
  • अब आपको अपने जनपद, ब्लाक, ग्राम पंचायत, ग्राम को सेलेक्ट करें !
  • अब Quarter Wise लिस्ट देखे जिस भी Quarter की लिस्ट चेक करना है आपको कुल पेंशनर की संख्या पर क्लिक करना है
  • इसके बाद पेंशन सूची खुलकर आ जायेगा !
  • इस तरह से आप लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है !

1500 रुपये पेंशन कब मिलेगी ?

पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव नवम्बर को दुसरे सप्ताह में कैबनेट में रखा जायेगा प्रस्ताव पास होने के बाद तीसरी तिमाह में आपको पेंशन 1500 रूपये के हिसाब से मिल सकती है यानि अक्टूबर नवम्बर दिस

विधवा पेंशन किस बैंक में आई कैसे चेक करें ?

यदि आप यह चेक करने चाहते है कि आपकी पेंशन किस बैंक में आई है तो आपको अपना डीबीटी स्टेटस चेक करना है जिसको प्रोसेस ऊपर बताया गया है Bank Seeding स्टेटस में आपको बैंक का नाम भी दिखने को मिलेगा उसी बैंक में आपकी पेंशन का पैसा आया है !

Important Links

Apply OnlineOfficial Website
Check StatusDBT Status Check
Check ListHome Page
WhatsAppTelegram

Latest Post :-

Leave a Comment