How to Apply New Voter Card 2026 :- अगर आपकी उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है और आप 2026 में नया वोटर कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है आप घर बैठे ही ऑनलाइन नया पोर्टल कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है और 5-7 दोनों में आपका वोटर कार्ड बन जाता है जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है BLO के माध्यम से कार्ड वाला वोटर कार्ड आपको दिया जायेगा !
यदि आप New Voter Card Apply 2026 करना चाहते है तो यह लेख आपके लिए बेहद ही उपयोगी साबित हो सकता है इस लेख में हम आपको नया वोटर कार्ड कैसे अप्लाई करें इसकी पूरी प्रक्रिया बताने वाले है जिससे आप आसानी से घर बैठे इसके लिए आवेदन कर सकते है !
How to Apply New Voter Card 2026 Overview
| विषय (Particular) | विवरण (Details) |
|---|---|
| आर्टिकल का नाम | Voter Card Apply Kaise Kare 2026 |
| जारी करने वाली संस्था | Election Commission of India |
| ऑनलाइन पोर्टल | National Voters’ Service Portal (NVSP) |
| आवेदन का प्रकार | नया वोटर रजिस्ट्रेशन (Form 6) |
| पात्रता | 18 वर्ष या उससे अधिक आयु, भारतीय नागरिक |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (वेबसाइट) / Voter Helpline App / ऑफलाइन BLO |
| आवेदन शुल्क | ₹0 (पूरी तरह निःशुल्क) |
| प्रोसेसिंग समय | लगभग 15–30 दिन |
| अधिकारिक वेबसाइट | https://voters.eci.gov.in/ |
New Voter Card Kaise Banaye
वोटर कार्ड के लिए आवेदन वही व्यक्ति कर सकता है जिसकी उम्र आवेदन के समय कम से कम 18 वर्ष पूरी हो चुकी हो और जो भारत का नागरिक हो। साथ ही, आवेदक उस क्षेत्र का स्थायी निवासी होना चाहिए जहाँ से वह अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाना चाहता है। यदि आपने पहले कभी वोटर कार्ड नहीं बनवाया है या आपका नाम किसी भी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो आप नए मतदाता के रूप में आवेदन कर सकते हैं।
How to Apply New Voter Card 2026 Document
यदि आप ऑनलाइन वोटर कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होना चाहिए :-
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आधार कार्ड
- 10th मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
- ई मेल आईडी
Nya Voter Card Apply Online Process
नया वोटर कार्ड अप्लाई करने के लिए आपको नीचे दिए गये स्टेप को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है :-
1. वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन
- सबसे पहले गूगल पर “Voter ECI” सर्च करें और Voters Service Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो ‘Sign Up’ पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए Login करें।
2. फॉर्म 6 (Form 6) का चयन
- लॉगिन करने के बाद, “New Voter Registration” के विकल्प पर जाएं और “Fill Form 6” पर क्लिक करें।
- यहाँ अपना राज्य (State), जिला (District) और अपनी विधानसभा (Assembly) का चयन करें।
3. व्यक्तिगत विवरण (Personal Details)
- अपना नाम और सरनेम अंग्रेजी में भरें (हिंदी में यह अपने आप आ जाएगा)।
- अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें (ध्यान रखें कि फोटो का साइज 2 MB से कम हो)।
- इसके बाद अपने रिश्तेदार (Father/Husband/Wife) का चयन करें और उनका नाम भरें।
4. संपर्क और आधार विवरण
- अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
- आधार विवरण (Aadhaar Details) सेक्शन में अपना आधार नंबर भरें।
- अपना लिंग (Gender) चुनें और अपनी जन्म तिथि (Date of Birth) भरें।
5. दस्तावेज अपलोड करना (Documents Upload)
- आयु प्रमाण (Age Proof): जन्म तिथि के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या हाईस्कूल की मार्कशीट में से कोई एक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- पता प्रमाण (Address Proof): वर्तमान पते के सबूत के लिए आधार कार्ड या बैंक पासबुक की कॉपी अपलोड करें (साइज अधिकतम 2 MB)।
6. परिवार के सदस्य का विवरण
- अपने परिवार के किसी ऐसे सदस्य का नाम और उनका वोटर आईडी नंबर (EPIC Number) भरें जिनका नाम पहले से वोटर लिस्ट में है। इससे आपका वेरिफिकेशन आसान हो जाता है।
7. फाइनल सबमिशन और ई-साइन (E-Sign)
- अंत में Declaration भरें, कैप्चा कोड डालें और “Preview and Submit” पर क्लिक करें। इसके बाद E-Sign विकल्प चुनकर आधार OTP से फॉर्म वेरीफाई करें।
जरूरी नोट: फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको एक एप्लीकेशन नंबर (Reference ID) मिलेगा। इसे नोट कर लें, क्योंकि इसी नंबर से आप ट्रैक कर पाएंगे कि आपका वोटर कार्ड बना है या नहीं।
Important Links
Latest Post :-
- PAN-Aadhaar Link Status Check 2026: PAN कार्ड आधार से लिंक है या नहीं, मात्र 2 मिनट में ऐसे करें चेक

- दिव्यांग पेंशन पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें 2026 – UP Divyang Pension Payment Status Check

- Free Toilet Scheme 2026: ग्रामीण इलाकों में ₹12,000 की सहायता से बनाएं शौचालय, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

- PM Awas Yojana Status Check 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना का स्टेटस कैसे चेक करें ऑनलाइन?

- आज 9 नवंबर को यूपी दिव्यांग पेंशन खाते में भेजी गयी | UP Divyang Pension New Update Today

- आज 7 नवंबर को दिवाली पर दिव्यांग पेंशन 3000 पैसा भेजा गया, जल्दी चेक करें | UP Divyang Pension Send Account






