Kanya Sumangala Yojana Apply Online 2025: Online Form, Eligibility, Benefits & Documents

Published on: September 24, 2025
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

Kanya Sumangala Yojana Apply Online 2025 :- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लागू किया गया है। इस योजना के तहत राज्य की बेटियों को ₹25,000 की आर्थिक सहायता छह चरणों में प्रदान की जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक वित्तीय सहायता देना और समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको बताएंगे Kanya Sumangala Yojana Apply Online Process, पात्रता, दस्तावेज, लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताने वाले है। जिससे आप आसानी से इस योजना का लाभ उठा पायेगें।

Kanya Sumangala Yojana 2025 Overview

आर्टिकल का नामKanya Sumangala Yojana Apply Online
राज्यउत्तर प्रदेश
योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
लाभ₹25,000 आर्थिक सहायता (6 चरणों में)
आवेदन का तरीकाऑनलाइन और ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmksy.up.gov.in

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य

  • राज्य में भ्रूण हत्या और बाल विवाह को रोकना।
  • बालिकाओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक रूप से सक्षम बनाना।
  • लड़का-लड़की में भेदभाव कम करना।
  • निर्धन परिवारों की बेटियों को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक शिक्षा के लिए सहयोग देना।

कन्या सुमंगला योजना में आर्थिक सहायता (6 चरणों में)

श्रेणीलाभ कब दिया जाएगाराशि
पहली श्रेणीबालिका के जन्म पर₹5,000
दूसरी श्रेणीजन्म के 1 वर्ष बाद टीकाकरण पूर्ण होने पर₹2,000
तीसरी श्रेणीकक्षा 1 में प्रवेश पर₹3,000
चौथी श्रेणीकक्षा 6 में प्रवेश पर₹3,000
पाँचवीं श्रेणीकक्षा 9 में प्रवेश पर₹5,000
छठी श्रेणी10वीं/12वीं पास कर ग्रेजुएशन/डिप्लोमा में प्रवेश पर₹7,000

Kanya Sumangala Yojana Eligibility 2025

  1. लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  3. योजना का लाभ केवल दो बेटियों तक सीमित है।
  4. यदि दूसरी संतान जुड़वा बेटियाँ हों तो विशेष परिस्थितियों में तीनों बेटियाँ लाभार्थी हो सकती हैं।
  5. गोद ली गई अनाथ बालिका भी योजना में शामिल की जाएगी।

Kanya Sumangala Yojana Documents Required

  • बालिका की पासपोर्ट साइज फोटो
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • माता/पिता की बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र (Stage 1 के लिए)
  • टीकाकरण कार्ड (Stage 2 के लिए)
  • स्कूल प्रवेश प्रमाण पत्र (Stage 3-6 के लिए)
  • शपथपत्र
  • संयुक्त फोटो (परिवार और बालिका)

Kanya Sumangala Yojana Apply Online Process

यदि आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Citizen Service Portal पर क्लिक करें।
Kanya Sumangala Yojana Apply Online 2025
  • I Agree पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में नाम, पिता का नाम, पता आदि जानकारी भरें।
  • Send OTP पर क्लिक करें और OTP वेरिफाई करें।
  • अब आपको User ID और Password मिलेगा।
  • Login करके आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म Submit कर दें।

स्टेप by स्टेप Process जानने के लिए आप नीचे दिए गये विडियो को देखकर आसानी से अपना फॉर्म खुद से ही भर सकते है :-

Kanya Sumangala Yojana Status Kaise Check Kare

अगर अपने कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन किया हुआ है और अपने फॉर्म का स्टेटस चेक करना चाहते है तो नीचे दिए गये स्टेप को फोलो करके आसानी से स्टेटस को देख सकते है और पता कर पायेगें कि आपका फॉर्म पात्र हुआ तहसील या ब्लाक से, विभाग से Approved हुआ या नहीं सभी जाकारी प्राप्त कर सकते है :

  • सबसे पहले कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Login विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना User ID, Password और Captcha Code भरें।
  • अब “SMS OTP भेजे” बटन पर क्लिक करें।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें और “OTP सत्यापित करें” पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के बाद Action Tab में जाएं और Apply बटन पर क्लिक करें।
  • अब जिस भी Stage में आपने आवेदन किया है, वहां आपको Application Status Tab दिखाई देगा।
  • यहां Already Applied – View Application पर क्लिक करें।
  • आपका पूरा आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • नीचे स्क्रॉल करके आप देख सकते हैं कि आपका आवेदन Approved, Under Processing या Rejected है।
  • साथ ही यह भी पता चलेगा कि आपका आवेदन BDO/SDM या समिति से पास हुआ है या नहीं।
  • इस प्रकार से आप घर बैठे Kanya Sumangla Yojana Application Status Check कर सकते है।

Kanya Sumangla Yojana Payment Status Check

यदि अपने कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन किया है और अपना फॉर्म कम्पलीट होगा विभाग से फॉर्म Approved कर दिया गया है और अब पेमेंट का इंतजार कर रहे है तो आपको बता दूँ कि आप घर बैठे पेमेंट स्टेटस को देख सकते है, पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गये प्रोसेस को फॉलो करें :

  • सबसे पहले आपको PFMS पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है !
  • इसके बाद आपको Payment Status में Know Your Payment के विकल्प पर क्लिक करना है !
  • अब आपको बैंक को सेलेक्ट करें और अकाउंट नंबर दर्ज करें !
  • Sent OTP के विकल्प पर क्लिक करें बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जायेगा !
  • जिसको दर्ज कर Verify OTP के बटन पर क्लिक करें !
  • अगर OTP नहीं आता है तो इस Sandes एप्प को Play Store से डाउनलोड करें !
  • और इसे ओपन करें ओटीपी आपको इसी एप्प में आएगा !
  • इसके बाद आपके सामने पेमेंट डिटेल्स खुलकर आ जाएगी !

Important Links

Apply OnlineOfficial Website
Know Your Payment Check Sandes App Download
Check Status Check Payment Status
Old Link – Payment Status Check Sarkari Yojana
WhatsAppTelegram

निष्कर्ष

कन्या सुमंगला योजना 2024 उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है। इसके जरिए बेटियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक ₹25,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। यदि आपके घर में बेटी है तो आप इस योजना का लाभ उठाकर उसके भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।

Kanya Sumangala Yojana 2025 – FAQ

Q1. कन्या सुमंगला योजना में कितनी राशि मिलती है?
👉 इस योजना के तहत कुल ₹25,000 की वित्तीय सहायता बेटियों को 6 चरणों में दी जाती है।

Q2. इस योजना का लाभ कितनी बेटियों को दिया जाता है?
👉 यह लाभ एक परिवार की अधिकतम 2 बेटियों तक सीमित है। लेकिन यदि दूसरी संतान जुड़वा बेटियाँ हों तो तीनों बेटियाँ लाभार्थी हो सकती हैं।

Q3. योजना का लाभ लेने के लिए आय सीमा क्या है?
👉 परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Q4. कन्या सुमंगला योजना में आवेदन कैसे करें?
👉 इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट mksy.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Q5. क्या गोद ली गई बच्चियाँ भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं?
👉 हाँ, गोद ली गई अनाथ बालिकाएँ भी इस योजना में शामिल की जाती हैं।

Q6. पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
👉 पेमेंट स्टेटस PFMS पोर्टल पर जाकर “Know Your Payment” विकल्प से चेक किया जा सकता है।

Q7. कन्या सुमंगला योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
👉 बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना, भ्रूण हत्या और बाल विवाह को रोकना और समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना।

Latest Post :

Leave a Comment