PAN Card New Rules 2026: 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम, जानें क्या हुआ नया अपडेट

Published on: March 29, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

PAN Card New Rules 2026 :- केंद्र सरकार ने PAN कार्ड से जुड़े कुछ नए नियम जारी किए हैं, जो 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू होने वाले हैं। यह बदलाव सभी PAN कार्ड धारकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आपने समय रहते इन नियमों को नहीं समझा और जरूरी अपडेट नहीं किया, तो आपका PAN कार्ड निष्क्रिय (Deactivate) या रद्द भी हो सकता है।

इस लेख में हम आपको आसान और सरल भाषा में PAN Card New Rules 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे, जैसे – PAN कार्ड बंद होने से क्या नुकसान होगा, नए नियम क्या हैं कब से लागू होंगे किसे क्या करना होगा सभी जानकारी इस लेख में बताई जा रही है आपको इस लेख को अंत तक पढना है।

PAN Card New Rules 2026 Overview

विषयजानकारी
आर्टिकल नामPAN Card New Rules 2026
लागू तिथि1 अप्रैल 2026
संबंधित विभागआयकर विभाग (Income Tax Department)
मुख्य बदलावPAN-Aadhaar नाम मिलान, नए डॉक्यूमेंट नियम
आधिकारिक वेबसाइटincometax.gov.in

PAN और Aadhaar में नाम अलग होने पर क्या होगा?

नए नियम के अनुसार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अगर आपके PAN कार्ड और Aadhaar कार्ड में नाम अलग-अलग है, तो आपका PAN कार्ड रद्द या निष्क्रिय किया जा सकता है।

सरकार ने यह बदलाव क्यों किया?

सरकार का उद्देश्य फर्जी और डुप्लीकेट PAN कार्ड को खत्म करना है। कई लोग अलग-अलग नाम से कई PAN कार्ड बनवा लेते थे, जिससे टैक्स चोरी होती थी।

आपको क्या करना चाहिए?

  • सबसे पहले PAN और Aadhaar में अपना नाम चेक करें
  • अगर नाम या स्पेलिंग में फर्क है तो तुरंत सुधार कराएं

नाम सुधार के लिए जरूरी दस्तावेज

  • मैरिज सर्टिफिकेट (अगर शादी के बाद नाम बदला है)
  • गजट नोटिफिकेशन
  • पहचान पत्र (छोटे बदलाव के लिए)

कब से लागू होगा नया नियम?

सरकार द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह नया नियम 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू होगा।

इस तारीख के बाद:

  • पुराने नियम मान्य नहीं होंगे
  • PAN से जुड़े सभी काम नए नियमों के अनुसार ही होंगे

अब सिर्फ Aadhaar से PAN नहीं बनेगा

पहले क्या होता था?

पहले केवल Aadhaar कार्ड के जरिए भी PAN कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता था।

अब क्या बदला है?

1 अप्रैल 2026 के बाद सिर्फ Aadhaar के आधार पर PAN कार्ड बनवाना संभव नहीं होगा।

अब PAN बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पहचान प्रमाण (ID Proof)
  • जन्मतिथि प्रमाण (DOB Proof)

जन्मतिथि के लिए अतिरिक्त दस्तावेज जरूरी

अब PAN आवेदन के समय DOB (Date of Birth) के लिए अलग से दस्तावेज देना जरूरी होगा।

इनमें से कोई एक दस्तावेज देना होगा:

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट
  • वोटर ID
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस

इससे उम्र की सही जांच होगी और फर्जी आवेदन रोके जाएंगे।

इन कामों के लिए PAN कार्ड होगा अनिवार्य

नए नियम के अनुसार कुछ बड़े वित्तीय लेन-देन में PAN कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।

1. बैंक में लेन-देन

अगर आप साल में ₹10 लाख से ज्यादा कैश जमा या निकासी करते हैं, तो PAN कार्ड जरूरी होगा।

2. प्रॉपर्टी खरीद

पहले प्रॉपर्टी खरीद के लिए सीमा ₹10 लाख थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹20 लाख कर दिया गया है।

3. वाहन खरीद

अगर आप ₹5 लाख से अधिक कीमत की गाड़ी खरीदते हैं, तो PAN कार्ड देना जरूरी होगा।

आवेदन फॉर्म में क्या बदलाव हुआ?

सरकार ने PAN आवेदन प्रक्रिया में भी कुछ बदलाव किए हैं।

  • पुराने PAN आवेदन फॉर्म को बंद किया जाएगा
  • 1 अप्रैल 2026 से नया आवेदन फॉर्म लागू होगा

नया फॉर्म कहाँ उपयोग होगा?

  • नया PAN बनवाने में
  • PAN अपडेट या सुधार करने में

PAN-Aadhaar लिंक करना जरूरी है क्या?

हाँ, PAN और Aadhaar को लिंक करना अब बेहद जरूरी है।

अगर आपने अभी तक PAN और Aadhaar लिंक नहीं किया है, तो:

  • आपका PAN कार्ड निष्क्रिय हो सकता है
  • बैंकिंग और टैक्स से जुड़े काम रुक सकते हैं

PAN कार्ड अपडेट या सुधार कैसे करें?

ऑनलाइन तरीका

  1. आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “PAN Correction” विकल्प चुनें
  3. सही जानकारी भरें
  4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  5. आवेदन सबमिट करें

ऑफलाइन तरीका

  • नजदीकी PAN सेवा केंद्र पर जाएं
  • फॉर्म भरें
  • जरूरी दस्तावेज जमा करें

PAN कार्ड बंद होने से क्या नुकसान होगा?

अगर आपका PAN कार्ड बंद हो गया तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

  • बैंक खाता खुलवाने में दिक्कत
  • ITR फाइल नहीं कर पाएंगे
  • लोन लेने में परेशानी
  • प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने में समस्या
  • बड़े वित्तीय लेन-देन रुक सकते हैं

PAN Card New Rules 2026 में क्या बदलाव हुआ है?

नए नियमों के अनुसार मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:

  • PAN और Aadhaar में नाम मिलान अनिवार्य
  • केवल Aadhaar से PAN आवेदन बंद
  • DOB के लिए अतिरिक्त दस्तावेज जरूरी
  • नया PAN आवेदन फॉर्म लागू
  • बड़े लेन-देन में PAN अनिवार्य
  • PAN निष्क्रिय होने का खतरा बढ़ा

Important Links

Check NoticeOfficial Website
TelegramWhatsApp

Latest Post :-

Leave a Comment