UP Divyang Pension Status Check 2026 :- अगर आपने UP Divyang Pension Yojana के तहत आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपकी पेंशन आई है या नहीं, तो अब आप घर बैठे ऑनलाइन अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस योजना का लाभ राज्य के दिव्यांग नागरिकों को आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाता है। वर्ष 2026 में भी लाभार्थी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आसानी से अपना पेंशन स्टेटस देख सकते हैं।
इस लेख में हम आपको Divyang Pension Status Check करने का पूरा प्रोसेस बताने वाले है जिससे आप आसानी से घर बैठे दिव्यांग पेंशन योजना का स्टेटस चेक कर सकते है।
UP Divyang Pension Status Check 2026 Overview
| लेख का नाम | UP Divyang Pension Status Check 2026 |
| लेख का प्रकार | सरकारी योजना |
| माध्यम | ऑनलाइन |
| प्रक्रिया | इस लेख को अंत तक पढ़े |
UP Divyang Pension Yojana 2026 क्या है?
समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाई जा रही दिव्यांग पेंशन योजना के तहत पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांग नागरिकों को सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
How to Check Divyang Pension Status 2026
दिव्यांग पेंशन योजना का स्टेटस चेक करना बहुत ही आसन है आपको नीचे दिए गये स्टेप को फॉलो करके Status चेक कर सकते है :-
- सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- फिर आपको आवेदक लॉग इन कर विकल्प पर क्लिक करना है।

- लॉग इन पेज आपके सामने खुलकर आ जायेगा।
- आपको Divyang Pension सेलेक्ट करना है और रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कैप्चा कोड को दर्ज कर Send OTP के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगी जिसको दर्ज कर Login के बटन पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के बाद आपको डैशबोर्ड में Print Application के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके समें फॉर्म का स्टेटस खुलकर आ जाता है।
Status में जरुरी जानकारी देखें
BDO/SDM Action Status :
“Approved On (Date)” लिखा होना चाहिए। यदि “Pending” दिखा रहा है तो आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए।
DWO Action Status :
“Approval Process Flow Completed On (Date)” दिखना चाहिए। यदि “Pending” लिखा है तो प्रक्रिया अभी जारी है, कृपया प्रतीक्षा करें।
PFMS Status :
“Accepted” होना चाहिए। यदि “Pending” दिखा रहा है तो कुछ समय बाद दोबारा स्टेटस चेक करें।
Reverification Status :
“Reverified On (Date)” लिखा होना चाहिए। यदि “Pending” दिख रहा है तो सत्यापन प्रक्रिया चल रही है, इंतजार करें।
आधार सत्यापन :
“Verified On (Date)” दिखना चाहिए। यदि “Pending” लिखा है तो अपने आधार की KYC तुरंत पूरी कराएं।
Rejected Form (PFMS Reason – UID NEVER ENABLE FOR DBT) :
यदि “UID NEVER ENABLE FOR DBT” और Response Date दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि आपके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) सुविधा चालू नहीं है। आपको अपने बैंक शाखा में जाकर DBT को Enable (चालू) करवाना चाहिए।
Blocked By DWO :
यदि Current Status में Blocked By Dwo लिखकर आता है तो तुरंत दिव्यांग कल्याण विभाग में सम्पर्क करें और फॉर्म Blocked करने का कारण पता करें और उसे सही कराने के बाद आपको फिर से पेंशन मिलना शुरू हो जायेगा।
अगर पेंशन नहीं आई तो क्या करें?
अगर आपका फॉर्म कम्प्लीट है फिर भी पेंशन नहीं आ रही है तो कुछ दिन इंतजार करें पेंशन आने में लगभग 3-6 माह तक का समय या इससे ज्यादा का भी नई पेंशन का पहली क़िस्त आने में समय लग सकता है।
Important Links
Latest Post :-
- PAN-Aadhaar Link Status Check 2026: PAN कार्ड आधार से लिंक है या नहीं, मात्र 2 मिनट में ऐसे करें चेक

- दिव्यांग पेंशन पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें 2026 – UP Divyang Pension Payment Status Check

- Free Toilet Scheme 2026: ग्रामीण इलाकों में ₹12,000 की सहायता से बनाएं शौचालय, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

- PM Awas Yojana Status Check 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना का स्टेटस कैसे चेक करें ऑनलाइन?

- आज 9 नवंबर को यूपी दिव्यांग पेंशन खाते में भेजी गयी | UP Divyang Pension New Update Today

- आज 7 नवंबर को दिवाली पर दिव्यांग पेंशन 3000 पैसा भेजा गया, जल्दी चेक करें | UP Divyang Pension Send Account





