UP Vidhwa Pension Online Form kaise Bhare 2026: घर बैठे ऐसे करें आवेदन, जानें पात्रता, दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

Published on: June 5, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
---Advertisement---

UP Vidhwa Pension Online Form kaise Bhare 2026 :- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विधवा पेंशन योजना (Widow Pension Scheme) का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करना है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आप घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

आज के इस लेख में हम आपको UP Vidhwa Pension Scheme के बारे में सभी जानकारी जैसे आवेदन कैसे करें, पात्रता, दस्तावेज, स्टेटस, लाभ आदि जानकारी बताने वाले है जिससे आप आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकती है।

UP Vidhwa Pension Online Form kaise Bhare 2026 Overview

योजना का नामनिराश्रित महिला पेंशन
राज्य का नामउत्तर प्रदेश
उद्देश्यआर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन

Widow Pension Yojana Apply Kaise Kare 2026

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार द्वारा हर महीने पेंशन राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। यदि आप एक विधवा महिला है तो आप भी इस योजना का लाभ आसानी से उठा सकती है योजना से संबधित सभी जानकारी इस लेख में नीचे बताई गयी है जिससे आप भी इसका लाभ उठा पायेगी।

UP Vidhwa Pension Online Apply पात्रता (Eligibility)

यूपी विधवा पेंशन के लिए आवेदन करने के लिए निम्न शर्तें पूरी होनी चाहिए:

  • आवेदिका किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ न ले रही हो
  • आवेदिका उत्तर प्रदेश की निवासी हो
  • महिला विधवा होनी चाहिए
  • उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख (ग्रामीण) और ₹2.5 लाख (शहरी) से कम हो

UP Vidhwa Pension Online Apply जरूरी दस्तावेज (Documents Required)

आवेदन करते समय आपको ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे:

  • आधार कार्ड
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

UP Vidhwa Pension Online Form kaise Bhare 2026

यदि आप यूपी विधवा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गये स्टेप को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है :-

  • आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल खोलें।
UP Vidhwa Pension Online Form kaise Bhare 2026
  • “निराश्रित महिला पेंशन” योजना के लिंक पर क्लिक करें।
  • “ऑनलाइन आवेदन करें” (Apply Online) विकल्प को चुनें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाता विवरण और आय संबंधी जानकारी सही-सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो (20KB तक) और आवश्यक दस्तावेज़ (50KB तक) स्कैन करके अपलोड करें।
  • भरी गई सभी जानकारी को एक बार जांच लें और फॉर्म सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर को नोट करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  • इस तरह से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Check UP Vidhwa Pension Status 2026

आवेदन करने का बाद आपको अपनी विधवा पेंशन का स्टेटस चेक करना है जिससे आप पता कर पायेगें कि आपकी विधवा पेंशन बनी या नही किस लेवल पर पेंडिंग है सभी जानकारी स्टेटस चेक करके पता कर सकते है :-

  • सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको “निराश्रित महिला पेंशन” योजना के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको आवेदन लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • पेंशन स्कीम को सेलेक्ट कर रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और Send OTP पर क्लिक करें।
  • आपको ओटीपी को वेरीफाई करना है लॉग इन करने के बाद डैशबोर्ड खुलकर आ जायेगा।
  • अब आपको Application Form Print के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने फॉर्म का स्टेटस खुलकर आ जाता है इसमे आप सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

विधवा पेंशन में कितना पैसा मिलता है ?

यूपी विधवा पेंशन पहले 1000 रुपये प्रतिमाह मिलती थी जिसे आप बढाकर 1500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है और यह पेमेंट डीबीटी के माध्यम से हर तीन माह में एक क़िस्त का पैसा लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है आपका जिस भी पेमेंट खाते में NPCI लिंक होगा उसी बैंक खाते में इस योजना का पैसा आएगा।

आवेदन करने के बाद कब विधवा पेंशन मिलती है ?

यदि अपने विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया है और यह सवाल सभी लाभार्थियों का रहता है कि कब पेंशन मिलती तो आपको बता दूँ कि फॉर्म कम्पलीट यानि फॉर्म सत्यापन होने के बाद आपको पेंशन का पैसा मिलता है और इसमे लगभग 3-6 महीने या इससे जायदा का समय भी लग सकता है नये पेंशन को बजट होने पर ही पेंशन का जो पैसा है वह मिलता है।

विधवा पेंशन किस तारीख को खाते में आती है ?

बहुत से लोगों का यह सवाल रहता है कि विधवा पेंशन कब आती है किस तारीख को मिलती है वैसे यह को कन्फर्म नहीं होता है अलग-अलग तारीखों पर पेंशन खाते में आती है, लेकिन आपको एक अनुमान नीचे बताया गया है उसके आस-पास ही पेंशन का पैसा लाभार्थियों के खातों में डाला जाता है और कोई विशेष त्यौहार होने पर एडवांस किस्त भी दी जाती है यानि समय से पहले पेंशन लाभार्थियों को मिल जाता है :-

नीचे आपको अनुमानित समय बताया गया है कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है :-

किस्त अनुमनित समय
अप्रैल-मई-जून 2026 की विधवा पेंशनलगभग 15 जून के बाद
जुलाई- अगस्त- सितम्बर 2026 की विधवा पेंशनरक्षाबधन पर मिल सकती है या 5-15 सितम्बर के बीच लगभग
अक्टूबर-नवम्बर-दिसम्बर 2026 की विधवा पेंशनलगभग 15 दिसम्बर के बाद
जनवरी-फरवरी-मार्च 2027 की विधवा पेंशनहोली के त्यौहार पर या 5-20 मार्च के बीच लगभग

Important Links

Apply OnlineOfficial Website
Status StatusSarkari Yojana
WhatsAppTelegram

Latest Post :-

Leave a Comment